Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz in Hindi – June 10 2017

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 10 June 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. नीति आयोग ने सहकारी संघवाद की कार्यसूची पर अमल के लिए ‘‘साथ’ SATH’ नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया है ? SATH क पूर्ण नाम क्या है?
    1.Systematic Action for Transforming Human Capital
    2.Sustainable Action for Transforming Human Capital
    3.Sustainable Action for Training Human Capital
    4.Systematic Action for Training Human Capital
    5.Suitable Action for Transforming Human Capital
    उत्तर – Sustainable Action for Transforming Human Capital
    स्पष्टीकरण:नीति आयोग का ‘साथ’(SATH) कार्यक्रम करेगा राज्यों का विकास
    नीति आयोग ने सहकारी संघवाद की कार्यसूची पर अमल के लिए ‘‘साथ’’ यानी ‘सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफार्मिंग ह्यूमन कैपिटल’ अर्थात् मानव पूंजी के रूपांतरण के लिए स्थायी कार्यक्रम नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया है.
    ‘SATH’- ‘Sustainable Action for Transforming Human capital’.
    उद्देश्य:
    i.इस कार्यक्रम का लक्ष्य शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का कायाकल्प करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों द्वारा नीति आयोग से अपेक्षित तकनीकी सहायता की आवश्यकता पूरी करेगा।
    ii.‘‘साथ’’ का लक्ष्य स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए राज्यों के तीन भावी ‘रोल मॉडलों’ का चयन करना और उनका निर्माण करना है।

  2. किस राज्य सरकार ने राज्य के मेधावी और गरीब छात्रों को सस्ती और गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना” शुरू की है?
    1. पंजाब
    2. हरियाणा
    3. आंध्र प्रदेश
    4. तेलंगाना
    5. गुजरात
    उत्तर – पंजाब
    स्पष्टीकरण:इस योजना के तहत, कक्षा 10 में
    60-70% अंकों वाले छात्रों को 70% फीस छूट,
    70-80% अंकों वाले छात्रों को 80% फीस छूट ,
    80-90% अंकों वाले छात्रों को 90% फीस छूट और
    90-100% अंकों वाले छात्रों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

  3. किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, आधार संख्या आयकर रिटर्न फाइल करने और नए पैन के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य होगा?
    1. टैक्स रिटर्न एक्ट 2017
    2. आधार प्रावधान अधिनियम 2017
    3. वित्त अधिनियम 2017
    4. प्रत्यक्ष कर अधिनियम 2017
    5. यूआईडीएआई अधिनियम 2017
    उत्तर – वित्त अधिनियम 2017
    स्पष्टीकरण:सुप्रीम कोर्ट: एक जुलाई से आयकर भरने के लिए आधार-पैन जोड़ना जरूरी
    सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि एक जुलाई से आयकर रिटर्न दाखिल करने और स्थायी खाता संख्या (पैन) हासिल करने के लिए आधार और पैन को आपस में जोड़ना ‘अनिवार्य’ होगा।
    i.एक जुलाई 2017 से प्रत्येक व्यक्ति जो आधार पाने का पात्र है उसके लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने या फिर पैन के लिए आवेदन करने में अपने आधार नंबर का उल्लेख या आधार पंजीकरण संबंधी पहचान नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

  4. किस राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक नई ऋण राहत योजना ‘कृषि ऋण समाज योजना’ शुरू की है?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. बिहार
    3. मध्य प्रदेश
    4. महाराष्ट्र
    5. कर्नाटक
    उत्तर – मध्य प्रदेश
    स्पष्टीकरण:मध्यप्रदेश सरकार ने “कृषि ऋण समाधान योजना” शुरू की, 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए
    मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक नई ऋण राहत योजना “कृषि ऋण समाधान योजना” शुरू की है।
    कृषि ऋण समाधान योजना की विशेषताएं:-
    i.कैबिनेट ने इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
    ii. इस योजना के तहत, ऋणों पर ब्याज दर कम होगा।
    iii.कृषि मंत्रिमंडल ने फसलों के उत्पादन लागत का निर्णय करने के लिए कृषि लागत और विपणन आयोग को स्थापित करने का निर्णय लिया है।
    iv.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृत किसानों के परिवार सदस्यों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
    v.घायल लोगों के लिए 5 लाख रुपये की भी घोषणा की।

  5. भारत ने दोनों देशों के संसदों के बीच सहयोग को संस्थागत बनाने के लिए किस देश से समझौता किया है?
    1. मॉरीशस
    2. दक्षिण अफ्रीका
    3. ब्राज़ील
    4. सिंगापुर
    5. जापान
    उत्तर – मॉरीशस
    स्पष्टीकरण:भारत-मॉरीशस के बीच संसदीय समझौता
    लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दोनों संसदों के बीच सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए मॉरीशस नेशनल असेंबली की स्पीकर शांति बाई हनुमानजी के साथ संस्थागत रूप देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
    i.इस करार पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि संसदीय लोकतांत्रिक देश होने के नाते हम अपनी सर्वोत्तम परम्पराओं और अनुभवों को साझा करने से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
    ii.इस संबंध में महाजन ने कहा कि क्षमता निर्माण और संसदीय सहयोग के लिए संयुक्त दांचे के बारे में किया गया यह समझौता एक दूरदर्शी कदम साबित होगा।

  6. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?
    1. जून 10
    2. जून 15
    3. जून 21
    4. जून 20
    5. जून 24
    उत्तर – जून 21
    स्पष्टीकरण:आयुष मंत्रालय ने ‘मेस्कॉट्स ” के माध्यम से योग की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया
    योग एवं नैचुरोपैथी (सीसीआरएनएन) में शोध के लिए केन्द्रीय परिषद ने मैस्कॉट्स और फ्लैश मॉब्स (योगमॉब) के माध्यम से योग जागरूकता अभियान शुरू किया है।
    प्रमुख बिंदु:
    i. योग एवं निसर्ग चिकित्सा अनुसंधान (सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योग और नेचुरोपैथी) (सीसीआरएनएन) आयुष, भारत सरकार के अधीन आता है।
    ii. युवाओं के बीच विशेष रूप से योग की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इसे शुरू किया गया है।

  7. कलादान मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट परियोजना किस उत्तर पूर्व भारतीय राज्य से संबंधित है?
    1. मणिपुर
    2. अरुणाचल प्रदेश
    3. नागालैंड
    4. मिजोरम
    5. त्रिपुरा
    उत्तर – मिजोरम
    स्पष्टीकरण:भारत ने म्यांमार में कलादान परियोजना को पूरा करने के लिए सड़क कॉन्ट्रैक्ट किया
    भारत सरकार ने म्यामांर में 484 मिलियन डॉलर की “कलादान मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट परियोजना “के हिस्से के रूप में मिजोरम सीमा पर ज़ोरिनपूई को पलेटवा नदी टर्मिनल से जोड़ने वाली 109 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 1600 करोड़ रुपये का ठेका दिया है जो कि भारत को मिजोरम से जोड़ेगी।
    i.इस अनुबंध के अनुसार आवंटित कार्य अक्टूबर 2017 में शुरू होगा।
    ii. यह म्यांमार में भारत द्वारा उठाए जाने वाली पहली बड़ी परियोजना है। 2003 में कलादान मल्टी-मॉडल ट्रान्पोर्ट प्रोजेक्ट का विचार किया गया था।
    iii. 2008 में म्यांमार के साथ ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और 2010 में निर्माण शुरू हुआ।

  8. दूसरा मिनिस्टरियल मिशन इनोवेशन 2017 कहाँ आयोजित हुआ ?
    1. मॉस्को, रूस
    2. लंदन, ब्रिटेन
    3. टोक्यो, जापान
    4. बीजिंग, चीन
    5. बैंकाक, थाईलैंड
    उत्तर – बीजिंग, चीन
    स्पष्टीकरण:बीजिंग, चीन में दूसरा मिनिस्टरियल मिशन इनोवेशन आयोजित होगा
    7-8 जून 2017 से बीजिंग, चीन में दूसरा एमआई(मिनिस्टरियल इनोवेशन) मिशन:(एमआई -2) :आयोजित किया जाएगा।
    i.एमआई -2 साझा ऊर्जा की नवीनता के लिए प्राथमिकताओं पर ज्ञान साझा करेगी और सहयोग करेगी।

  9. दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में निम्नलिखित में से कौन भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है?
    1. रुचिरा कंबोज
    2. अवंतिका टंडन
    3. मैत्री देसाई
    4. सुची बरुआ
    5. विपशा सेन
    उत्तर – रुचिरा कंबोज
    स्पष्टीकरण:रुचिरा कंबोज होगीं दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की अगली उच्चायुक्त
    रुचिरा कंबोज (आईएफएस:1987) को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
    प्रमुख बिंदु:
    i.वह वर्तमान में यूनेस्‍को पेरिस के लिए भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्‍त हैं।
    ii.उम्मीद जताई जा रही है कि रुचिका जल्‍द ही अपना अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।
    iii.यूनेस्‍को पेरिस के लिए भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त होने से पहले वह विदेश मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव रहीं।
    iv.लखनऊ उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली रुचिरा कंबोज भारत सरकार के चीफ ऑफ प्रोटेाकॉल पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।

  10. सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) के रूप में किस की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है ?
    1. मयूर कौशिक
    2. विक्रम लिमये
    3. नरेंद्र चजर्जी
    4. विनीत गुप्ता
    5. जयकर मुंशी
    उत्तर – विक्रम लिमये
    स्पष्टीकरण:श्री विक्रम लिमये होंगे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ)
    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) के रूप में श्री विक्रम लिमये की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी।
    i.सेबी ने आईडीएफसी लिमिटेड के प्रमुख श्री लिमये की नियुक्ति को सेबी ने सशर्त मंजूरी दी है।
    ii.सेबी का कहना है कि एनएसई के सीईओ बनने के लिए श्री लिमये काे बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देना होगा।
    iii.चित्रा रामकृष्ण के 2 दिसंबर को एक्सचेंज छोड़ने के बाद एनएसई में एमडी का पद खाली पड़ा था।

  11. निम्नलिखित में से कौन ब्रिटेन की संसद के लिए हुए चुनाव में पहली सिख महिला चुनी गई हैं ?
    1. प्रीत गिल
    2. प्रिया मेहदीरत्ता
    3. विनी खालसा
    4. शीना गिल
    5. पिंकी खालसा
    उत्तर – प्रीत गिल
    स्पष्टीकरण:प्रीत गिल बनीं ब्रिटेन(यूके) की पहली महिला सिख सांसद
    ब्रिटेन की संसद के लिए हुए चुनाव में पहली सिख महिला चुनी गई हैं.
    i. लेबर पार्टी की ओर से लड़ी प्रीत गिल को 24124 वोट मिले और उन्होंने 6917 वोटों से बर्मिंघम ऐजबेस्टन सीट अपने नाम किया।

  12. किस देश ने पूर्वी समुद्र में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है.यह क्रूज मिसाइलें हैं, जो सतह से जहाजों को अपना निशाना बनाती हैं?
    1. जापान
    2. चीन
    3. इंडोनेशिया
    4. दक्षिण कोरिया
    5. उत्तर कोरिया
    उत्तर -उत्तर कोरिया
    स्पष्टीकरण:उत्तर कोरिया ने समुद्र में कई मिसाइलों का परीक्षण किया, जो सतह से जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम हैं
    उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है.यह क्रूज मिसाइलें हैं, जो सतह से जहाजों को अपना निशाना बनाती हैं.
    i. कम दूरी की सतह से जहाज पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों को प्योंगयांग के पूर्वी तटीय शहर वॉनसान से लॉन्च किया गया.
    ii.लॉन्च के बाद ये मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्र से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर जाकर गिरीं. दक्षिण कोरिया और अमेरिका संयुक्त रूप से इस परीक्षण का विश्लेषण कर रहे हैं.

  13. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का मुख्यालय किस देश में स्थित है?
    1. स्विट्जरलैंड
    2. फ्रांस
    3. यूके
    4. यू.एस.
    5. जापान
    उत्तर – स्विट्जरलैंड
    स्पष्टीकरण:आईओसी ने 2020 टोक्यो गेम के लिए नई इवेंट्स (स्पर्धाओं) को मंजूरी दी
    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2020 के टोक्यो खेलों के लिए नई स्पर्धाओं (events)को मंजूरी दी है, जिसमें कई मिश्रित लिंग प्रतियोगिताओं शामिल हैं.
    i.आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में एक बैठक में फैसला किया था. इस चयन में आईओसी के लिंग समानता पर और युवा लोगों से अपील पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
    ii.इसके अंतर्गत जूडो के लिए मिश्रित टीम शामिल है.
    iii.टेबल टेनिस को मिश्रित युगल स्पर्धा भी मिलेगी.
    iv.इस तरह का आयोजन हाल ही में जर्मनी में विश्व चैंपियनशिप में भी किया गया था.

  14. कांग्रेस नेता और ___________ से राज्यसभा सदस्य पी. गोवर्धन रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
    1. तमिलनाडु
    2. तेलंगाना
    3. केरल
    4. कर्नाटक
    5. गोवा
    उत्तर – तेलंगाना
    स्पष्टीकरण:कांग्रेस सांसद पालवई गोवर्धन रेड्डी का निधन
    कांग्रेस नेता और तेलंगाना से राज्यसभा सदस्य पी. गोवर्धन रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 80 वर्षीय रेड्डी हिमाचल प्रदेश में कुल्लू की यात्रा पर थे।
    i.पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रेड्डी अपनी पत्नी के साथ संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कार से कुल्लू जा रहे थे, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
    ii.राज्य के विभाजन से पहले आंध्र प्रदेश में पांच बार विधायक रहे, रेड्डी, 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गए, वह कई समितियों के सदस्य थे।

  15. बसुदेव चटर्जी किस पेशे से संबंधित थे जिनका हाल ही में निधन हुआ है ?
    1. जीवविज्ञानी
    2. पत्रकार
    3. इतिहासकार
    4. क्रिकेट टिप्पणीकार
    5. बंगाली कवि
    उत्तर – इतिहासकार
    स्पष्टीकरण:प्रसिद्ध इतिहासकार, पूर्व आईसीएचआर अध्यक्ष बासुदेव चटर्जी का निधन
    प्रसिद्ध इतिहासकार बासुदेव चटर्जी, जो भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं उनका असम के गुवाहाटी में निधन हो गया।
    i.चटर्जी एक शिक्षाविद थे और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट् बच्चो का निरिक्षण करने के अलावा उन्होंने दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज और हैदराबाद विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया था।
    ii.उनकी पुस्तकों में ‘ट्रेड, टैरिफ़्स एंड एम्पायर: लंकाशायर और ब्रिटिश पॉलिसी इन इंडिया’ और ‘डिक्शनरी ऑफ मार्टियर्स इंडियाज फ्रीडम स्ट्रगल’ शामिल हैं।

  16. किस नगा विद्रोही समूह एनएससीएनके अध्यक्ष का हाल ही में म्यांमार में निधन हुआ है जो मणिपुर में सेना के 18 जवानों को मारने सहित सुरक्षा बलों पर कई हमलों के मास्टरमाइंड रहे हैं ?
    1. के के पैटन
    2. एन एन किरर
    3. एल एल स्वाू
    4. एस एस खापलांग
    5. टी टी मुइवाह
    उत्तर – एस एस खापलांग
    स्पष्टीकरण:एनएससीएन-के चीफ़ एस एस खापलांग का निधन, सुरक्षाबलों पर कई हमलों के रहे थे मास्टरमाइंड
    नगा विद्रोही समूह एनएससीएन-के के अध्यक्ष एस एस खापलांग का 9 जून, 2017 को म्यांमार में निधन हो गया.
    i. मणिपुर में सेना के 18 जवानों को मारने सहित सुरक्षा बलों पर कई हमलों के मास्टरमाइंड रहे खापलांग की उम्र 77 साल थी.
    ii. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) के नेता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ. वह कुछ समय से बीमार भी थे.