Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz in Hindi : September 1 2017

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 1 September 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर, 2017 को किस स्थान पर दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन “राजस्व ज्ञान संगम” का उद्घाटन किया ?
    1. मुंबई
    2. चंडीगढ़
    3. गांधी नगर
    4. छत्तीसगढ़
    5. नई दिल्ली
    उत्तर – 5. नई दिल्ली
    स्पष्टीकरण:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वार्षिक सम्मेलन ” राजस्व ज्ञान संगम ” का उद्घाटन किया
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर, 2017 को नई दिल्ली में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन “राजस्व ज्ञान संगम” का उद्घाटन किया।
    i.यह सम्मेलन संयुक्त रूप से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा आयोजित किया गया है।
    ii. इस सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं और वरिष्ठ कर अधिकारियों के बीच राजस्व संग्रह में बढोतरी और प्रमुख कानूनों और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना है।

  2. पैन कार्ड से आधार को लिंक करने की आखरी तारीख क्या है ?
    1. 31 दिसंबर 2017
    2. 1 फरवरी 2018
    3. 1 जनवरी 2018
    4. 31 जनवरी 2018
    5. 1 दिसंबर 2017
    उत्तर – 31 दिसंबर 2017
    स्पष्टीकरण:पैन कार्ड से आधार को लिंक करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई
    आधार कार्ड और पैन(स्थायी खाता संख्या) कार्ड को जोड़ने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
    i. आधार-पैन कार्ड लिंक कराने की तारीख 31 दिसंबर कर दी गई है. इससे पहले यह तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई थी.
    ii. इसके साथ ही छोटे व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने के लिए 30 सितंबर तक का टाइम दिया गया है, यानी उनको एक महीने का वक्त ज्यादा दिया गया है।

  3. शिमागो इंस्टीट्यूसंश रैंकिंग वर्ल्ड रिपोर्ट 2017 के अनुसार , वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) को विश्व के सरकारी वैज्ञानिक संस्थानों में कौन सा स्थान हासिल हुआ है ?
    1. 5 वां
    2. 6 वां
    3. 7 वां
    4. 8 वां
    5. 9 वां
    उत्तर – 9 वां
    स्पष्टीकरण:CSIR को विश्व के सरकारी संस्थानों में नौवां स्थान मिला
    शिमागो इंस्टीट्यूसंश रैंकिंग वर्ल्ड रिपोर्ट 2017 के अनुसार , वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) को विश्व के सरकारी वैज्ञानिक संस्थानों में 9वां स्थान हासिल हुआ है.
    * Council of Scientific and Industrial Research (CSIR)
    i.जबकि, विश्व के टॉप 100 संस्थानों में (सरकारी एवं निजी) में सीएसआईआर को 75वां स्थान है।

  4. सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और कतर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केरल पर्यटन विभाग ने किस अभियान को शुरू किया है?
    1. वंदनम केरल
    2. यल्ला केरल
    3. देखो केरल
    4. स्वागतम केरल
    5. वेलकम टू केरल
    उत्तर – 2. यल्ला केरल
    स्पष्टीकरण:अरब यात्रियों को आकर्षित करने के लिए ‘यल्ला केरल’ का शुभारंभ हुआ
    केरल पर्यटन विभाग ने ‘यल्ला केरल’ नामक एक अभियान की शुरुआत की है (यल्ला का मतलब है- चलो चलें )।यह सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और कतर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है।
    i.इस अभियान के तहत ,इन अरब देशों में रेडियो ,टेलीविज़न और हवाई यात्रा के दौरान मिलने वाली मैगज़ीन पर केरल पर्यटन का विज्ञापन दिया जायेगा .
    ii.हवाई अड्डों और बस स्टैंड्स पर भी लगी स्क्रीनों पर केरल पर्यटन का विज्ञापन दिया जायेगा .इस देशों में चलने वाली टैक्सी और बसों पर भी इस्तेहार लगाए जायेंगे .

  5. केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने किस राज्य के अलीपुर में यूथ स्पोट्रस सेंटर बनाए जाने की घोषणा की है ?
    1. दिल्ली
    2. केरल
    3. मुंबई
    4. पंजाब
    5. हरियाणा
    उत्तर – 1. दिल्ली
    स्पष्टीकरण:अलीपुर में बनेगा यूथ स्पोर्ट्स सेंटर : केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल
    केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के अलीपुर में यूथ स्पोट्रस सेंटर बनाए जाने की घोषणा की।
    i.गोयल ने बताया कि दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाशाली युवा खिलाडिय़ों की यहां ऐसे स्पोट्रस सेंटर के होने की अभिलाशा थी जहां सर्वोत्तम तकनीकी सुविधाएं हों।
    ii.यह प्रस्तावित स्पोट्रस सेंटर दिल्ली विश्व विद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कालेज परिसर से लगे नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एनवाईकेएस) की भूमि पर बनाया जायेगा।
    iii.एनवाईकेएस की कुल भूमि लगभग 11 एकड़ की है जिसमें आठ एकड़ में यह स्पोट्रस सेंटर बनाया जायेगा।
    iv.स्पोट्रस काम्प्लेक्स में विभिन्न खेल सुविधाएं जैसे फुटबॉल मैदान , एक एथलेटिक्स ट्रैक, वॉली बॉल, कबड्डी और खो-खो की होंगी। इसके अलावा यहां इंडोर हॉल भी होंगे जहां युवाओं को मुक्केबाजी और कुश्ती की ट्रेङ्क्षनग दी जायेगी। यहां एक आधुनिक जिम भी विकसित किया जाएगा।

  6. हाल ही में दो दिवसीय हिन्‍द महासागर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भाग लिया ?
    1. बीजिंग, चीन
    2. कोलंबो, श्रीलंका
    3. नई दिल्ली, भारत
    4. थिंपू, भूटान
    5. ढाका, बांग्लादेश
    उत्तर – 2. कोलंबो, श्रीलंका
    स्पष्टीकरण:कोलंबो में दो दिवसीय हिन्‍द महासागर सम्मेलन का आयोजन
    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कोलम्बो, श्रीलंका मेंआयोजित होने वाले दो दिवसीय हिन्द महासागर सम्मेलनमें भाग लेंगी जिसमें श्रीलंका के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति प्रमुख वक्ता होंगे.
    i. इस सम्मेलन का विषय है- peace, progress, and prosperity.

  7. किस देश ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर प्रथम पशु कल्याण और संरक्षण कानून बनाया है ?
    1. लेबनान
    2. जॉर्जिया
    3. साइप्रस
    4. जॉर्डन
    5. अर्मेनिया
    उत्तर – 1. लेबनान
    स्पष्टीकरण:लेबनान में जानवरों की रक्षा के लिए पहला कानून बना
    लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन ने आधिकारिक तौर पर एक पशु कल्याण और संरक्षण कानून पर हस्ताक्षर किए हैं।
    i.यह गारंटी देता है कि घरेलू और जंगली जानवरों को कानूनी तौर पर देश में दुरुपयोग से संरक्षित किया जाएगा.
    ii.इसे उद्देश्य से पारित किया गया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार तथा उसके हाड़-माँस और खाल के व्यापार पर रोक लगाई जा सके।
    iii.नियमों का उल्लंघन करने पर 4 साल तक जेल के दंड का प्रावधान है ।
    लेबनान के बारे में:
    राजधानी : बेरूत
    मुद्रा : लेबनानी पाउंड

  8. अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ ?
    1. न्यूयॉर्क, अमेरिका
    2. कोलंबो, श्रीलंका
    3. टैम्पिंस, सिंगापुर
    4. कुआलालंपुर, मलेशिया
    5. काठमांडू, नेपाल
    उत्तर – 5. काठमांडू, नेपाल
    स्पष्टीकरण:नेपाल में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन आयोजित
    तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन 31 अगस्त 2017 को काठमांडू में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य हिंदू धर्म की वैश्विक राजधानी के रूप में काठमांडू को पुनर्स्थापित करना है।
    i.सम्मेलन का विषय ” उभरती आध्यात्मिकता: हिंदू धर्म का पुनर्जागरण” है।
    ii.सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन के हिंदू विद्वान, हिंदू कार्यकर्ता, धार्मिक नेता और अधिकारी शामिल हुए ।
    iii.सम्मेलन का लक्ष्य काठमांडो को दोबारा हिंदू धर्म की वैश्विक राजधानी बनाना है।

  9. रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक,नोटबंदी के बाद कितने प्रतिशत नोट वापस लौटे हैं ?
    1. 85.16%
    2. 98.96%
    3. 76.52%
    4. 69.92%
    5. 58%
    उत्तर – 98.96%
    स्पष्टीकरण:नोटबंदी के बाद लगभग 99 प्रतिशत नोट वापस लौटे, 1000 रुपए के 8.9 करोड़ नोट नहीं आए वापस
    भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नोटबंदी के बाद 1,000 रुपए के 1.4 प्रतिशत नोट को छोड़ इस मूल्य के बाकी सभी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।
    i.नोटंबदी के दौरान चलन से बाहर किए गए 1000 रुपये के पुराने नोटों में से करीब 8.9 करोड़ नोट (1.4 फीसदी) बैंकों में वापस नहीं आए हैं।
    ii.भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग 99 % 1000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं।

  10. किसे नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है ?
    1. अचल कुमार ज्योति
    2. राजेश कुमार चतुर्वेदी
    3. सुनील अरोड़ा
    4. राजीव कुमार
    5. अनिता करवाल
    उत्तर – 3. सुनील अरोड़ा
    स्पष्टीकरण:सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
    पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से दी गई।
    i.बीते जुलाई में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।
    ii.अचल कुमार जोती मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जबकि ओम प्रकाश रावत अन्य चुनाव आयुक्त हैं।

  11. भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) कौन होंगे ?
    1 अनीता पट्टानीयक
    2 राजीव गाबा
    3. शशि कांत शर्मा
    4. राजीव महर्षि
    5. हेमंत कुमार
    उत्तर – 4. राजीव महर्षि
    स्पष्टीकरण:राजीव महर्षि होंगे देश के नए कैग (CAG)
    केंद्रीय गृह सचिव के रूप में रिटायर्ड राजीव महर्षि को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में नियुक्त किया गया है.
    * Comptroller and Auditor General (CAG)
    i. महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
    ii.वे मौजूदा कैग शशिकांत शर्मा का स्थान लेंगे.
    iii.कैग का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष के होने तक (जो भी पहले हो) होता है.

  12. भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) बनने से पहले राजीव महर्षि किस पद पर सेवा दे चुके हैं ?
    1. पूर्व गृह सचिव
    2. पूर्व कृषि और किसान कल्याण सचिव
    3. पूर्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव
    4. पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री
    5. अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व मंत्री
    उत्तर – 1. पूर्व गृह सचिव
    स्पष्टीकरण:केंद्रीय गृह सचिव के रूप में रिटायर्ड राजीव महर्षि को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में नियुक्त किया गया है.

  13. किसे नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
    1. अरविंद पानगहरिया
    2. राजीव कुमार
    3. जे.आई. पिल्ले
    4. अविनाश कुमार
    5. एस. चंद्रशेखर रेड्डी
    उत्तर – 2. राजीव कुमार
    स्पष्टीकरण:राजीव कुमार को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
    राजीव कुमार ने सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
    i.राजीव कुमार को अरविन्द पनगढ़िया की जगह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय की अपनी शिक्षक की नौकरी में लौट गए हैं.
    ii.राजीव कुमार सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च के वरिष्ठ सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने आक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डी-फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।

  14. भारतीय मूल के किस व्यक्ति को सिंगापुर का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है ?
    1. ज्यूअल ओराम
    2. नरेंद्र सिंह
    3. मुख्तार अब्बास
    4. राधाकृष्णन
    5. जे वाई पिल्लै
    उत्तर – 5.जे वाई पिल्लै  
    स्पष्टीकरण:जे वाई पिल्लै को सिंगापुर का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया
    भारतीय मूल के जे वाई पिल्लै को सिंगापुर का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। 83 वर्षीय पिल्‍लई टोनी टैन केंग याम की जगह लेंगे।
    i.टोनी टैन केंग याम का राष्ट्रपति के तौर पर छह साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
    ii. राष्ट्रपति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पिल्लई इस पद तब तक बने रहेंगे, जब तक 13 सितंबर को नॉमिनेशन वाले दिन या 23 सितंबर को इलेक्शन वाले के बाद कोई प्रत्याशी राष्ट्रपति पद के लिए चुन नहीं लिया जाता।
    iii.कानून के अनुसार जब राष्ट्रपति पद पर कोई नहीं हो तो ऐसे में संसद के सभापति के बाद राष्ट्रपति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है।

  15. झारखंड की पहली महिला का नाम बताईये जिसे ध्यानचंद पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया है ?
    1. सूरज लता देवी
    2. लोरेन फर्नांडीस
    3. सुमराय टेटे
    4. मधु यादव
    5. मोनिका मलिक
    उत्तर – 3. सुमराय टेटे
    स्पष्टीकरण:झारखंड की बेटी सुमराय टेटे बनी “ध्यानचंद अवार्ड” पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी
    भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी सुमराय टेटे को खेल दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित सम्मान “ध्यानचंद अवार्ड” से सम्मानित कियाप्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली सुमुराई झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई है.

  16. किस प्रसिद्ध व्यक्तित्व ने 31 अगस्त 2017 को नई दिल्ली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किये ?
    1. स्मृति ईरानी
    2. मेनका गांधी
    3. डिंपल यादव
    4. राबड़ी देवी
    5. नीता अम्बानी
    उत्तर – 2. मेनका गांधी
    स्पष्टीकरण:श्रीमती मेनका संजय गांधी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किये
    महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने बच्‍चों के विकास और आईसीडीएस योजना के अंतर्गत संबद्ध क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उल्‍लेखनीय सेवाओं के लिए उन्‍हें नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए।
    i. वर्ष 2016-17 के लिए कुल 51 कार्यकर्ताओं को पुरस्‍कृत किया गया। यह पुरस्‍कार हर वर्ष प्रदान किए जाते हैं।
    ii.राष्‍ट्रीय स्‍तर के पुरस्‍कार के रूप में 25,000 रूपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है, जबकि राज्‍य स्‍तर के पुरस्‍कार के रूप में 5,000 रूपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
    iii.राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्‍कृत करने की योजना वर्ष 2000-2001 में शुरू की गई थी।

  17. इसरो के स्वदेशी तोर पर तैयार नेविगेशन सैटेलाइट का नाम बताईये जिसका लॉन्च असफल रहा ?
    1. IRNSS-1C
    2. IRNSS-1H
    3. IRNSS-1A
    4. IRNSS-1E
    5. IRNSS-1F
    उत्तर – 2. IRNSS-1H
    स्पष्टीकरण:इसरो का देसी नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-1H का लॉन्च असफल रहा
    इसरो ने अगस्त 31,2017 को भारतीय क्षेत्रीय दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस -वन एच (IRNSS-1H) को लॉन्च किया हलांकि लॉन्च करने के कुछ देर बाद इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने बताया कि प्रक्षेपण असफल रहा।
    i. उन्होंने कहा कि हीट शिल्ड अलग नहीं हो सकी जिसके कारण 41वां PSLV लॉन्च असफल रहा।
    ii. 7 बजे प्रक्षेपण करने के बाद प्रक्षेपण यान – पीएसएलवी सी-39इस उपग्रह को कक्षा में स्थापित होना था।
    iii. इसे आंध्रप्रदेश में श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
    iv. निजी क्षेत्र के सहयोग से तैयार किया गया यह पहला उपग्रह था। इस उपग्रह के निर्माण में निजी कंपनियां सीधे तौर पर शामिल हुई। इससे पहले निजी कंपनियां केवल हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, उपकरण और जरूरी सामान ही मुहैया कराती थी.

  18. इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1 एच को कक्षा में लॉन्च किया था, लेकिन मिशन विफल हो गया है। यह किस रॉकेट वाहन द्वारा लॉन्च किया गया था?
    1. पीएसएलवी सी 35
    2. पीएसएलवी सी 37
    3. पीएसएलवी सी 38
    4. पीएसएलवी सी 39
    5. पीएसएलवी सी 40
    उत्तर – 4. पीएसएलवी सी 39
    स्पष्टीकरण:यह  पीएसएलवी सी 39 रॉकेट वाहन द्वारा लॉन्च किया गया था.

  19. ‘इम्मोर्टल इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
    1. अमिश त्रिपाठी
    2. किरण देसाई
    3. विक्रम शेठ
    4. जम्मा लाहिरी
    5. सलमान रशीद
    उत्तर – 1. अमिश त्रिपाठी
    स्पष्टीकरण:अमिश त्रिपाठी की किताब ‘इम्मोर्टल इंडिया’ जारी हुई
    बेहतरीन लेखक,अमिश त्रिपाठी जिन्होंने भगवान शिव और भगवान राम पर अपनी पौराणिक श्रृंखला के साथ पाठकों का मनोरंजन किया है, ने गैर-कथा वर्ग में अपनी नई पुस्तक “‘इम्मोर्टल इंडिया’” लॉन्च की है ।
    i.यह किताब वेस्टलैंड और ट्रॅनिकबार प्रेस द्वारा प्रकाशित की गयी है .

  20. नागासाकी परमाणु बम से बचने वाले एक जापानी आदमी का नाम क्या है जिनका हाल ही में निधन हुआ है ?
    1. सुमितेरु तनिगूची
    2. अकीहितो
    3. एकिरा कोइके
    4. हचिसुका मोचीकी
    5. अशिक्गा योशीकिरा
    उत्तर – 1. सुमितेरु तनिगूची
    स्पष्टीकरण:नागासाकी परमाणु बम से बचने वाले एक जापानी आदमी सुमितेरु तनिगूची का निधन
    अगस्त 1945 में नागासाकी परमाणु बम से बचने वाले एक जापानी आदमी सुमितेरु तनिगूची का 88 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया है ।
    i.उसके बाद वह परमाणु हथियारों के खिलाफ एक प्रमुख कार्यकर्ता बन गए थे और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक फ्रंट रनर के रूप में नामित भी किया गया था ।
    ii.तनिगूची जिन्होंने विस्फोट के बाद अस्पताल में साढ़े तीन साल बिताए ,वे वहां से भी एक प्रमुख निरस्त्रीकरण अभियान चलाते रहे।
    iii. 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया, जिसमें लगभग 140,000 लोग मारे गए थे।
    iv.बहुत कम ही लोग थे जो उस हमले के बाद जीवित बच पाए थे ,सुमितेरु तनिगूची उनमें से एक थे .