Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz In Hindi – 30 July 2018

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2018 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 30 July 2018 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

1.प्रधान मंत्री ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, _______ में भारत के पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज जोन (एमओएक्स) की नींव रखी?
1. नोएडा
2. मुंबई
3. पुणे
4. कोलकाता
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. नोएडा
स्पष्टीकरण:
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28-29 अप्रैल 2018 को उत्तर प्रदेश के अपने 2 दिवसीय दौरे को समाप्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधान मंत्री ने लखनऊ में 60,000 करोड़ रुपये की 81 निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधान मंत्री ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नोएडा में भारत के पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज जोन (एमओएक्स) की नींव रखी। ये 4.28 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं ‘यूपी निवेशक शिखर सम्मेलन’ के दौरान फरवरी में हस्ताक्षर किए गए 1,045 समझौतों का हिस्सा है।

2.30 जुलाई, 2018 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के माध्यम से मेघालय के शिलांग में ________ रुपये की दूध मिशन परियोजना शुरू की?
1. 215 करोड़
2. 400 करोड़
3. 500 करोड़
4. 340 करोड़
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. 215 करोड़
स्पष्टीकरण:
इस परियोजना में 2000 डेयरी फार्म इकाइयां शामिल हैं। प्रत्येक इकाई में 5 गाय, भंडारण कक्ष निर्माण, पशु बीमा, 500 लीटर क्षमता के 79 थोक दूध कूलर, 3000 लीटर क्षमता के 13 दूध टैंकर शामिल हैं। किसानों के प्रशिक्षण के लिए 1 करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से प्रदान किए जाएंगे।

3.30 जुलाई, 2018 को रकार ने बदहाल थर्मल पावर परियोजनाओं के मुद्वों के समाधान के लिए कैबिनेट सचिव _______ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अधिकार संपन्न समिति का गठन करने का फैसला किया है?
1. प्रदीप कुमार सिन्हा
2. कुलदीप सिंह
3. इंदरजीत सिंह
4. अनिल कुमार झा
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. प्रदीप कुमार सिन्हा
स्पष्टीकरण:
30 जुलाई, 2018 को रकार ने बदहाल थर्मल पावर परियोजनाओं के मुद्वों के समाधान के लिए कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अधिकार संपन्न समिति का गठन करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य बदहाल थर्मल परिसंपत्तियां की स्थिति को ठीक करना है। इस समिति में रेल मंत्रालय, बिजली मंत्रालय, कोयला मंत्रालय तथा ऐसे ऋणदाताओं के प्रतिनिधि शामिल हैं जिनका बिजली क्षेत्र में काफी निवेश या अनुभव रहा है। यह समिर्ति इंधन आवंटन नीति में किए जाने वाले अपेक्षित बदलावों, नियामकीय संरचना, बिजली की बिक्री को सुगम बनाने के लिए तंत्र, दिवालिया नियमों में अपेक्षित बदलावों सहित निवेश की प्रभावोत्पादकता को अधिकतम बनाने जैसे विभिन्न मुद्वों पर गौर करेगी एवं उनके समाधान के रास्ते ढूंढेगी।

4.30 जुलाई, 2018 को, सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से हटा कर किस मंत्रालय के अधीन लाया गया है?
1. वित्त मंत्रालय
2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. कृषि मंत्रालय
4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. वित्त मंत्रालय
स्पष्टीकरण:
30 जुलाई, 2018 को, सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से हटा दिया गया है और वित्त मंत्रालय के अधीन लाया गया है। यह अब आर्थिक मामलों विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय के अधीन होगा। यह कदम सीआरआईएफ के तहत सड़क कर की आय का उपयोग अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे कि जलमार्ग, रेलवे बुनियादी ढांचे आदि के वित्तपोषण के लिए करेगा। सरकार ने हाल ही में एक 4 सदस्य समिति और 15 सदस्य उप-समिति गठित की है। 4 सदस्य समिति की अध्यक्षता वित्त मंत्री ने की थी।

5.30 और 31 जुलाई 2018 को, यूनिफाइड कमांडर्स कांफ्रेंस (यूसीसी) 2018 किस शहर में आयोजित की गई?
1. देहरादून
2. चेन्नई
3. नई दिल्ली
4. मुंबई
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 3.नई दिल्ली
स्पष्टीकरण:
30 और 31 जुलाई 2018 को, यूनिफाइड कमांडर्स कांफ्रेंस (यूसीसी) 2018 नई दिल्ली में आयोजित की गई है। यूनिफाइड कमांडर्स कांफ्रेंस (यूसीसी) 2018 हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेन्स स्टाफ के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बाहरी सुरक्षा चुनौतियों और भारत की तैयारी की समीक्षा करना है। यह सम्मेलन तीन फ़ौजो और रक्षा मंत्रालय के बीच सभी संयुक्त मुद्दों पर शीर्ष स्तर पर चर्चा के लिए एक मंच है। यह पिछले वर्ष के स्टॉक लेने और अगले वर्ष की योजना बनाने में भी सक्षम बनाता है। चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ (सीआईएससी) की अध्यक्षता में, विभिन्न त्रि फ़ौज मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

6.26 जुलाई 2018 को, श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित युवा पुलिस अधीक्षकों के द्वितीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का विषय क्या था?
1. समाज के लिए बेहतर पुलिस सेवा
2. भारतीय पुलिस बल के लिए पूर्वानुमानित जाँच और समकालीन चुनौतियां
3. भारतीय पुलिस बलों की उपलब्धिया
4. भारतीय पुलिस बल के लिए आगे का मार्ग
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2. भारतीय पुलिस बल के लिए पूर्वानुमानित जाँच और समकालीन चुनौतियां
स्पष्टीकरण:
26 जुलाई 2018 को, श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित युवा पुलिस अधीक्षकों के द्वितीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन 2 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक पुलिस अधीक्षक तथा राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के आला अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय ‘भारतीय पुलिस बल के लिए पूर्वानुमानित जाँच और समकालीन चुनौतियां’ है। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पूर्वानुमानित जांच / अपराध विश्लेषिकी / बिग डेटा एनालिटिक्स, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, साइबर अपराध, निगरानी ट्रैकिंग और यूएवी, सीसीटीवी उपकरण, कुशलतापूर्वक वितरण के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में युवा अधीक्षक पुलिस और कमांडेंटों के बीच जागरूकता पैदा करना और नागरिकों को पुलिस सेवाएं प्रदान करना है।

7.तीसरा ब्रिक्स फिल्म समारोह दक्षिण अफ्रीका के डरबन में अंतर्राष्ट्रीय डरबन फिल्म समारोह (डीआईएफएफ) के साथ 22-27 जुलाई, 2018 को संपन्न हुआ। समारोह में किस भारतीय फिल्म ने ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार जीता?
1. विलेज रॉक स्टार्स
2. न्यूटन
3. तुम्हारी सुलू
4. हिंदी मीडियम
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2. न्यूटन
स्पष्टीकरण:
भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (ई.डब्ल्यू) तथा एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार पिंगुआ तथा एनएफडीसी के उप-महाप्रबंधक (पूर्व) श्री राजा छिन्नल ने किया। स्पर्धा श्रेणी में फिल्मों ने गोल्डन राइनो पुरस्कार के लिए स्पर्धा की। तीसरे ब्रिक्स फिल्म समारोह, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय फिल्मों में पुरस्कार विजेताः
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीः भनिता दास, विलेज रॉक स्टार्स
सर्वश्रेष्ठ फिल्मः अमित मासुरकर की न्यूटन
विशेष जूरी पुरस्कारः रीमा दास की विलेज रॉक स्टार्स

8.पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सीईओ ___________ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब, वह ‘न्यू रिटेल’ पहल के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के रूप में नेतृत्व करेगी?
1. रेणु सट्टी
2. प्रेमा सिंह
3. पूर्णिमा राव
4. अरुणिमा चौधरी
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. रेणु सट्टी
स्पष्टीकरण:
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सीईओ रेणु सट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब, वह ‘न्यू रिटेल’ पहल के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के रूप में नेतृत्व करेगी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए अभी तक एक नया सीईओ नियुक्त किया जाना है। रेणु सट्टी को 2017 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक का सीईओ बनाया गया था।

9.किसको दक्षिणी नौसेना कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है?
1. अनिल कुमार चावला
2. प्रेवेन हेबबल
3. अरुण कुमार एस
4. प्रजिन महंत
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. अनिल कुमार चावला
स्पष्टीकरण:
वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला को दक्षिणी नौसेना कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, अनिल कुमार चावला दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक के प्रमुख हैं। वह वाइस एडमिरल ए.आर करवे की जगह लेंगे। अनिल कुमार चावला एक नेविगेशन और दिशा विशेषज्ञ हैं। वह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट भी थे।

10.30 जुलाई 2018 को, एचएसबीसी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसको नियुक्त किया गया?
1. सुरेंद्र रोशा
2. मानिंदर सिंह
3. हनीफ खान
4. मिथुन दुवन
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. सुरेंद्र रोशा
स्पष्टीकरण:
30 जुलाई 2018 को, हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कारपोरेशन (एचएसबीसी) ने घोषणा की कि, सुरेंद्र रोशा को एचएसबीसी इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र रोशा वर्तमान में एशिया-प्रशांत के लिए एचएसबीसी के वित्तीय संस्थान समूह (एफआईजी) के प्रमुख हैं। वह जयंत रिखई की जगह लेंगे। चिकित्सा कारणों से जयंत छुट्टी ले रहे हैं।

11.2018 रूसी ओपन, बैडमिंटन टूर्नामेंट था जो 24 से 29 जुलाई 2018 तक रूस के व्लादिवोस्तोक में स्पोर्ट हॉल ओलंपिक में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
1. कोकी वाटानाबे
2. सौरभ वर्मा
3. एलेक्ज़ेंडर ज़िनचेन्को
4. रोहन कपूर
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2. सौरभ वर्मा
स्पष्टीकरण:
इवेंट                        विजेता                                                         उपविजेता
पुरुष एकल            सौरभ वर्मा (भारत)                                          कोकी वाटानाबे (जापान)
महिला एकल          हो येन मेई (मलेशिया)                                       शिरोई एबिहारा (जापान)
पुरुष युगल  मोहम्मद अरिफ अब्दुल लतीफ और नूर मोहम्मद अज़रीन अयूब (मलेशिया)  कॉन्स्टेंटिन अब्रामोव और एलेक्ज़ेंडर ज़िनचेन्को (रूस)
महिला युगल        चिसाटो होशी और की नाकनिशी (जापान)                  चोई मेई कुआन और ली मेन्ग येन (मलेशिया)
मिश्रित युगल    व्लादिमीर इवानोव (रूस) और किम मिन क्यूंग (दक्षिण कोरिया)    रोहन कपूर और कुहू गर्ग (भारत)

12.27-29 जुलाई, 2018 को, यासर डोगू अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में भारत ने कितने पदक जीते?
1. 15
2. 12
3. 16
4. 10
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 4. 10
स्पष्टीकरण:
27-29 जुलाई, 2018 को, यासर डोगू अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था। यह दो इवेंट में आयोजित किया गया था अर्थात् फ्री स्टाइल और महिला कुश्ती। भारत ने कुल 10 पदक जीते: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक। फ्रीस्टाइल में भारत ने 3 पदक जीते: 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य। महिला कुश्ती में भारत ने 7 पदक जीते: 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य।

13.28 जुलाई 2018 को अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों 2018 का उद्घाटन कहाँ किया गया था?
1. बीजिंग, चीन
2. मोस्को, रूस
3. नई दिल्ली, भारत
4. टोक्यो, जापान
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2. मोस्को, रूस
स्पष्टीकरण:
28 जुलाई 2018 को, रूस के मॉस्को के पैट्रियट पार्क में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों 2018 का उद्घाटन किया। अंतर्राष्ट्रीय सेना खेल 2018 को 28 जुलाई से 11 अगस्त 2018 तक आयोजित किया जा रहा है। खेल 7 देशों में अज़रबैजान, आर्मेनिया, बेलारूस, ईरान, कज़ाखस्तान, चीन और रूस में 24 प्रशिक्षण मैदानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। 32 देशों की 189 टीमें इन खेलो में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान 28 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार जब आर्मेनिया और ईरान सेना खेलों का सह-आयोजन कर रहे हैं। रूस के भारतीय राजदूत, पंकज सरन ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

14.26 जुलाई 2018 को, कौन ब्रिटेन-फ्रांस चैनल को तैरने वाले पहले एशियाई किशोर बने?
1. प्रभात कोली
2. पृथ्वीराज आर
3. संतश रेड्डी
4. भारत सिंह
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. प्रभात कोली
स्पष्टीकरण:
26 जुलाई 2018 को, प्रभात कोली ब्रिटेन-फ्रांस चैनल को तैरने वाले पहले एशियाई किशोर बने। प्रभात कोली 19 वर्षीय कॉलेज छात्र हैं। उन्होंने 25 किमी को 6 घंटे 54 मिनट में कवर किया। उन्होंने जर्सी के ला कूप प्वाइंट से शुरुआत की और फ्रांस के नॉर्मंडी तट पर सेंट जर्मिन प्लाज पहुंचे।

15.29 जुलाई 2018 को, ________ लेखक रामपाडा चौधरी की दिल के दौरे के कारण मृत्यु हो गई?
1. हिंदी
2. बंगाली
3. मराठी
4. तमिल
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2. बंगाली
स्पष्टीकरण:
29 जुलाई 2018 को, बंगाली लेखक रामपाडा चौधरी की दिल के दौरे के कारण मृत्यु हो गई। रामपाडा चौधरी 95 वर्ष के थे। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1922 को खड़गपुर में हुआ था। उनकी कहानी ‘अभिमन्यु’ को 1990 में ‘एक डॉक्टर की मौत’ नामक हिंदी फिल्म के जरिये दिखाया गया था जिसने पुरस्कार भी जीता। उन्हें 1988 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें रबींद्र पुरस्कार, आनंद पुरस्कार और रवींद्रनाथ टैगोर मेमोरियल इंटरनेशनल पुरस्कार भी मिला था।

16.30 जुलाई 2018 को दुनिया भर में मनाए गए मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस का विषय क्या था?
1. बच्चों और युवाओं की तस्करी का जवाब
2. बच्चों और युवाओं की तस्करी बंद करे
3. मानव तस्करी के पीड़ितों की रक्षा करें
4. मानव तस्करी पीड़ितों का कल्याण
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. बच्चों और युवाओं की तस्करी का जवाब
स्पष्टीकरण:
30 जुलाई 2018 को, मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस दुनिया भर में मनाया गया था। 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में घोषित किया था। इस दिन मानव तस्करी के पीड़ितों की स्थिति और उनके अधिकारों के संरक्षण और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। ‘बच्चों और युवाओं की तस्करी का जवाब’ ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के लिए विषय के रूप में घोषित किया गया है।

17.अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया गया था?
1. जुलाई 30
2. जुलाई 29
3. जुलाई 31
4. जुलाई 28
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. जुलाई 30
स्पष्टीकरण:
30 जुलाई 2018 को, दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया गया था। 2011 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की घोषणा की। यह दिन हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन इस विचार पर आधारित है कि लोगों, देशों, संस्कृतियों और व्यक्तियों के बीच दोस्ती शांति को ला सकती है।

18.27 जुलाई 2018 को, किस राज्य सरकार ने राज्य में पहले गाय अभयारण्य के लिए एक निजी ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
1. उत्तर प्रदेश
2. गुजरात
3. राजस्थान
4. मध्य प्रदेश
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 3. राजस्थान
स्पष्टीकरण:
बीकानेर जिले में जल्द ही राजस्थान का पहला गाय अभयारण्य होगा। 27 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर की यात्रा के दौरान राज्य सरकार ने इस प्रभाव के लिए एक निजी ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसे एक पर्यटक स्थल में विकसित किया जाएगा।

19.25 जुलाई 2018 को, किस आतिथ्य फर्म ने कंपनी के होटल भागीदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
1. ओयो
2. गोआईबीबो
3. मेकमायट्रिप
4. ट्रिगोगो
5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1. ओयो
स्पष्टीकरण:
होस्पिटलिटी फर्म ओवाईओ ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कंपनी के होटल भागीदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत इस पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौता ज्ञापन कंपनी के मौजूदा और संभावित होटल भागीदारों के लिए उनके गुणों में परिवर्तन और मानकीकरण को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

करंट अफेयर्स से स्टेटिक G.K प्रश्न:

ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के कार्यकारी निदेशक का नाम क्या है?

मुख्यालय – वियना, ऑस्ट्रिया, कार्यकारी निदेशक – यूरी फेदोतोव

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

हिमाचल प्रदेश

ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपी आर एंड डी) के महानिदेशक कौन हैं?

डॉ ए.पी.महेश्वरी

फतोरदा स्टेडियम कहां स्थित है?

मार्गओ, गोवा

न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में मुख्यालय वाले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन हैं?

एंटोनियो गुटेरेस