Current Affairs PDF

Current Affairs Today In Hindi – 25 February 2018

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है।हम यहां आपके लिए 25 फरबरी,2018  के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स  को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं । हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Click here to Read Current Affairs Today in Hindi – 24 February 2018 Current Affairs Today - February 25 2018

                                                              राष्टीय समाचार
सरकार ने ‘डूइंग बिज़नेस’ रैंकिंग में सुधार के लिए आईआईएफटी, आईसीएआई जैसे संस्थानों को चुना:
i.केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने हितधारकों के साथ बातचीत करने और ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नस’ में भारत की रैंकिंग को सुधारने के उपायो को सुझाने के लिए चार संस्थान नियुक्त किए हैं।
ii.इस प्रयोजन के लिए चार संस्थानों इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फोरन ट्रेड (आईआईएफटी), एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (आईसीएआई), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एनआईसीएमएआर) और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) को शामिल किया गया है, ।
iii.ये चार संस्थान उन मापदंडों पर हितधारकों के विचारों का पता लगाएंगे जो आसान व्यापार सूचकांक में रैंकिंग निर्धारित करते हैं और उनको संबंधित मंत्रालयों के साथ साझा करेंगे।
iv.आईसीएआई ‘कर’ पैरामीटर पर विचारों का पता लगाएगा, आईसीएसआई और आईआईएफटी क्रमशः ‘एक व्यवसाय शुरू करने’ और ‘सीमाओं के पार व्यापार’ पर विचार करेंगे, जबकि एनआईसीएमआर को ‘निर्माण परमिट से निपटने’ पर प्रतिक्रिया जानेगा।

प्रधान मंत्री मोदी ने तमिलनाडु में अम्मा 2 व्हीलर योजना की शुरूआत की:PM Modi Launches Amma 2 Wheeler Scheme in Tamil Nadui.24 फरवरी, 2018 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कामकाजी महिलाओं के लिए सब्सिडी वाली 2 व्हीलर योजना ‘अम्मा’ का शुभारंभ किया।
ii.तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की 70 वीं जयंती पर यह योजना शुरू की गई।
iii.’अम्मा’ 2 व्हीलर योजना के अंतर्गत, हर साल, तमिलनाडु में एक लाख कामकाजी महिलाओं को दो-व्हीलर की लागत का 50% या 25000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
iv.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की उपस्थिति में प्रधान मंत्री मोदी ने यह योजना शुरू की।

हैदराबाद में आयोजित हुआ बायो-एशिया का 15 वां संस्करण:
i.तेलंगाना सरकार के वार्षिक फ्लैगशिप समारोह बायो-एशिया का 15 वां संस्करण, 22 फरवरी से 24 फरवरी, 2018 को हैदराबाद में आयोजित किया गया था।
ii.बायो-एशिया लाइफ साइंस, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर के लिए एशिया में एक अग्रणी तकनीक और बायो-बिजनेस कॉन्फ़्रेंस है जो फार्मा और लाइफ साइंसेज सेक्टर के सभी राष्ट्रीय और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को एक साथ लाता है।
iii.बायो-एशिया 2018 का थीम ‘सही समय, अभी है'(RIGHT TIME, RIGHT NOW) है जो परिवर्तन की गति और वितरण एवं स्वास्थ्य देखभाल वितरण के लिए नए मॉडल विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने पर केंद्रित है।
iv.इस समारोह में 55 देशों के 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
v.आयरलैंड, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय सांझेदार देश थे, जबकि गुजरात, असम और राजस्थान इस कार्यक्रम के साझेदार राज्य थे।

                                                           अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सऊदी अरब ने रियाद में अपने पहले जैज फेस्टिवल का आयोजन किया:Saudi Arabia hosts its first ever jazz festival in Riyadhi.22 से 24 फरवरी 2018 को, सऊदी अरब ने रियाद इंटरकांटिनेंटल होटल में ग्रोवज़ जैज फेस्टिवल का आयोजन किया, यह इसका पहला जैज फेस्टिवल था।
ii.ग्रोवज़ जैज फेस्टिवल 3 दिनों के लिए आयोजित किया गया था। लगभग 2,000 लोगो ने इसमें भाग लिया।
iii.संगीत कार्यक्रम का आयोजन टाइम एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था। एक विभाजित बैठने की व्यवस्था पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग से प्रदान की गई थी।
iv.समारोह में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों कलाकारों ने प्रदर्शन किया। रियाद, बेरूत और न्यू ऑरलियन्स के बैंड ने समारोह में प्रदर्शन किया।

                                                            बैंकिंग और वित्त
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रिटेन में करेगा अपने कारोबार का पुनर्गठन:i.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अप्रैल 2018 से यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपने कारोबार का एक बड़ा पुनर्गठन करेगा।
ii.1 अप्रैल 2018 से,एसबीआई की सहायक कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यूके लिमिटेड के नाम के तहत काम करेंगी।
iii.यह परिवर्तन बैंक ऑफ इंग्लैंड (सेंट्रल बैंक ऑफ यूके) के विशिष्ट पूंजी आवश्यकता मानकों का पालन करने के लिए किया गया है।

                                                                  व्यापार
आंध्र प्रदेश में ईईएसएल ने 3,730 करोड़ रूपये का किया समझौता:
i.24 फरवरी, 2018 को, सरकार द्वारा संचालित ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) ने आंध्र प्रदेश राज्य में 3730 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
ii.एमओयू आंध्र प्रदेश के गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास निगम (एनआरईडीसीएपी) के माध्यम से आंध्र प्रदेश के विभिन्न विभागों को 10000 इलेक्ट्रिक कारों और 4000 चार्जर्स की आपूर्ति करने के बारें में है।
iii.अन्य एमओयू आंध्र प्रदेश में दो बिजली वितरण कंपनियों आंध्र प्रदेश पूर्वी बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीईपीडीसीएल) और आंध्र प्रदेश दक्षिणी पावर वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीएसपीडीसीएल) को लगभग 17 लाख स्मार्ट ऊर्जा मीटर की आपूर्ति से संबंधित थे।

सरकार ने चीन से सिरेमिकवेयर के आयत पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई:Government Slaps Anti-Dumping Duty on Ceramicware from Chinai.घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिए, भारत ने चीन से सिरेमिक टेबलवेयर और बरतन के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है।
ii.जून 2017 से शुरू होने वाले पांच वर्षों की अवधि में चीन से सिरेमिकवेयर, चम्मच इत्यादि का सेट और रसोई के बरतन 1.04 अमरीकी डालर प्रति किग्रा के एंटी डंपिंग शुल्क से गुजरेंगे।
iii.घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिए, कम लागत वाले विदेशी आयात पर घरेलू सरकार द्वारा संरक्षित शुल्क लगाया जाता है, जिसे एंटी डंपिंग शुल्क या ड्यूटी कहा जाता है।

तमिलनाडु सरकार ने क्लाउड टेक्नोलॉजी अपनाने में तेजी लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ सांझेदारी की:
i.23 फरवरी 2018 को, तमिलनाडु राज्य सरकार ने पूरे राज्य में शिक्षण और सीखने में प्रौद्योगिकी के एकीकरण को बेहतर बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौते की घोषणा की।
ii.इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा में सुधार करना, तकनीकी क्षमता निर्माण करना और सभी स्तरों पर डिजिटल साक्षरता बढ़ाना है।
iii.समझौते की शर्तों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा पहचाने गए सात स्कूलों को अपनाना होगा और इसके शिक्षकों और छात्रों को महत्वपूर्ण सोच, ऐप विकास, रचनात्मक कोडिंग और गेमिंग, रोबोटिक्स और उद्यमिता जैसी कौशल विकसित करने में प्रशिक्षित करना होगा।
iv.तमिलनाडु में प्राथमिक, माध्यमिक, व्यावसायिक और तृतीयक शिक्षा के सभी शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट अभिनव शिक्षक कार्यक्रम की पेशकश की जाएगी।

                                                          अधिग्रहण और विलयन
बीएनपी परिबास ने एबीएन एमरो के लक्समबर्ग यूनिट का अधिग्रहण किया:BNP Paribas acquires ABN Amro’s Luxembourg uniti.फ्रांसीसी अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग समूह बीएनपी परिबास ने घोषणा की है कि वह लक्ज़मबर्ग स्थित संपदा प्रबंधन और एबीएन एमरो के बीमा कारोबार का अधिग्रहण कर रहा है। बीएनपी परिबास ने कहा है कि यह अधिग्रहण यूरोप में निजी बैंकिंग परिसंपत्तियों में सुधार के प्रयासों का हिस्सा है।
iii.यह अधिग्रहण न केवल लक्जमबर्ग में बीएनपी परिबास की स्थिति को मजबूत करेगा,बल्कि दुनिया भर इसके विस्तार को बढ़ाने में मदद करेगा।
iv.लक्ज़मबर्ग यूनिट के बेचे जाने के बाद, एबीएन एमरो अपने मौजूदा धन प्रबंधन व्यवसाय में निवेश करने और उसे एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

                                                            विज्ञान व प्रौद्योगिकी
डीआरडीओ ने स्वदेशीय रूस्तम -2 ड्रोन की सफलतापूर्वक परीक्षा उड़ान कराई:
i.25 फरवरी, 2018 को, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चालेकेरे में अपने वैमानिकी परीक्षण रेंज से, स्वदेशीय रूस्तम -2, एक मध्यम ऊंचाई वाले लंबे धीरज मानव रहित हवाई वाहन को सफलतापूर्वक उड़ान भराई।
ii.स्वदेशीय रूस्तम -2 या तपस-बीएच-201 को अमेरिकी शिकारी ड्रोन की तर्ज पर विकसित किया गया है, जो कि संयुक्त राज्य वायु सेना (यूएसएएफ) और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा केवल हवाई शोधन के लिए नहीं बल्कि आक्रामक संचालन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
iii.रूस्तम 2 एक लड़ाकू हवाई वाहन है क्योंकि यह केवल निरंतर निगरानी नहीं बल्कि हथियारों भी चला सकता है।

                                                                  पर्यावरण
पश्चिम बंगाल की नई प्रजाति का नाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया:New plant species from West Bengal named after former President Abdul Kalami.भारतीय वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल के जलाद्रपारा और बक्सा नेशनल पार्क में ‘ड्रिप्ट्स कलामी’ नामक एक नई वनस्पति प्रजाति की खोज की है।
ii.बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों द्वारा ड्रिप्ट्स कलामी की खोज की गई थी।
iii.यह एक छोटी झाड़ी है यह 1 मीटर की लंबाई तक बढ़ती है। वैज्ञानिकों ने इस पौधे की प्रजाति को ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ के रूप में घोषित किया है।

                                                                     खेल
पारुपल्ली कश्यप ने ऑस्ट्रियाई ओपन इंटरनेशनल चैलेंज (बैडमिंटन) जीता:
i.25 फरवरी, 2018 को, भारत के पारुपल्ली कश्यप ने ऑस्ट्रिया ओपन इंटरनेशनल चैलेंज के पुरुषों का एकल खिताब, विएना, ऑस्ट्रिया में जीता।
ii.पारुपल्ली कश्यप ने मलेशिया के जून वेई चीम को पुरुषों को एकल फाइनल में 23-21, 21-14 से हराया और ऑस्ट्रियाई ओपन इंटरनेशनल चैलेंज जीता।
iii.यह तीन साल से अधिक समय में पारुपल्ली कश्यप का पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है। वह एक पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन हैं।

अरुणा बुड्डा रेड्डी जिमनास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहली भारतीय बनी:Aruna Budda Reddy becomes 1st Indian to win individual medal at Gymnastics World Cupi.24 फरवरी 2018 को, मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में अरुणा बुड्डा रेड्डी जिमनास्टिक्स विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गईं है।
ii.अरुणा बुड्डा रेड्डी ने महिला वोल्ट में 13.64 अंक हासिल किये और तीसरे स्थान पर रही। उसने महिला वोल्ट में कांस्य पदक जीता।
iii.स्लोवाइनिया की तज़ा कैसलेफ़ ने स्वर्ण पदक जीता और ऑस्ट्रेलिया की एमिली व्हाइटहेड ने रजत पदक जीता।

                                                                    निधन
आरएसएस के संस्थापक सदस्य भानु शास्त्री का निधन:
i.24 फरवरी, 2018 को, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद भानु शास्त्री का राजस्थान में उदयपुर में दीर्घकालिक बीमारी के बाद निधन हो गया।
ii.भानु शास्त्री 93 वर्ष के थे। वह खादी बोर्ड के अध्यक्ष थे।
iii.वह उदयपुर से सांसद भी बने। भारतीय जनसंघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राजनीतिक शाखा थी।

अनुभवी अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन:
i.24 फरवरी 2018 को, दुबई में दिल के दौरे के कारण बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी का निधन हो गया।
ii.श्रीदेवी 54 साल की थी। वह अपने भतीजे की शादी में भाग लेने के लिए अपने परिवार के साथ दुबई गई थी।
iii.उनकी अचानक मौत के कारण उनका परिवार और साथी अभिनेता सदमे में हैं। वह एक बहुमुखी और प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।
iv.उन्होंने 1969 में एक तमिल फिल्म में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

                                                                महत्वपूर्ण दिन
केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी:Central Excise Dayi.24 फरवरी 2018 को, केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पूरे भारत में मनाया गया।
ii.सेंट्रल एक्साइज एंड साल्ट एक्ट, 1944 के लागू होने को चिन्हित करने के लिए 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।
iii.यह दिन पूरे भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों द्वारा आयोजित सेमिनारों, कार्यशालाओं, व्यापारिक क्रियाकलापों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि द्वारा आयोजित किया जाता है।